कोरोनावायरस दिन-ब-दिन लोगों की जान का दुश्मन बनता जा रहा है। अब तक ये बॉलीवुड के कई स्टार्स को अपने लपेटे में ले चुका है। अब हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है।
21 Aug, 2020 10:03 AMबॉलीवुड तड़का टीम. कोरोनावायरस दिन-ब-दिन लोगों की जान का दुश्मन बनता जा रहा है। अब तक ये बॉलीवुड के कई स्टार्स को अपने लपेटे में ले चुका है। अब हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है।
बदा दें दिलीप के भाई असलम खान 88 वर्ष के थे। उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और इस्केमिक दिल की बीमारी थी और वो बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे। कोरोना संक्रमित होने के चलते वो मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से परिवार को गहरा सदमा लगा है।
बता दें दिलीप कुमार के दो भाई असलम खान और एहसान खान दोनों एक साथ ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एहसान खान 90 साल के थे जबकि असलम खान उनसे छोटे थे। एहसान को सांस लेने में दिक्कत होने के चलते वेंटिलेटर पर रखा गया है।