main page

रियल सूरमा से मिलने उनके घर पहुंचे दिलजीत दोसांझ को मिला खास तोहफा

Updated 09 July, 2018 03:11:06 PM

एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ''सूरमा'' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है। हाल ही में फिल्म की पूरी कास्ट संदीप सिंह के गांव शाहबाद पहुंची।

मुंबई: एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूरमा' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है। हाल ही में फिल्म की पूरी कास्ट संदीप सिंह के गांव शाहबाद पहुंची।

 

जहां टीम का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं संदीप के पिता ने दलजीत को उनकी वो हॉकी तोहफे में दी जिससे उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इसकी जानकारी ट्रेंड एनालिस्टने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए दी।

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि इस फिल्म में हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की जिंदगी से जुड़ी बातें सामने आने वाली हैं। जब वह गोलियों का शिकार हो जाते हैं। इस हादसे के बाद संदीप व्हीलचेयर पर आ गए थे, लेकिन संदीप ने हार नहीं मानी।

 

Bollywood Tadka

 

वह फिर उठे और दोबारा नेशनल हॉकी टीम में वापसी की थी। फिल्म में दिलजीत के अलावा तापसी पन्नू, अंगद बेदी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म शाद अली के निर्देशन में बन रही हैं तो वहीं फिल्म को प्रोड्यूस सोनी पिक्चर्स कर रहा है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 13 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

:

diljit dosanjhsoormamovieteamvisitsandeep singhhome townTaapsee Pannu

loading...