पॉलीवुड और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ का दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैचू लगाया गया है। गुरुवार को खुद दिलजीत ने अपने स्टैचू का अनावरण किया। हाल ही में उन्होंने स्टैचू के साथ तस्वीरें शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।
28 Mar, 2019 07:00 PMमुंबई: पॉलीवुड और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ का दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैचू लगाया गया है। गुरुवार को खुद दिलजीत ने अपने स्टैचू का अनावरण किया। हाल ही में उन्होंने स्टैचू के साथ तस्वीरें शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।
दिलजीत ने ट्वीट करते हुए लिखा FIRST Turbaned SIKH to Have Wax Figure at #MadameTussauds। इससे साफ है कि पगड़ी पहने हुए किसी सरकार को पहली बार ये सम्मान मिला है जोकि पूरे पंजाब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपने ट्वीट में फैंस का धन्यवाद भी दिया।म्यूजियम में लगा उनका पुतला ब्लैक कलर की आउटफिट में हैं। दोनों हूबहू एक जैसे नजर आए।
बता दें कि हॉकी के महान प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक सूरमा में उनका रोल निभाने वाले दिलजीत दोसांझ ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। डायरेक्टर शाद अली की इस फिल्म में हॉकी प्लेयर संदीप सिंह के संघर्ष की कहानी दिखाई गई थी। क्रिटिक्स, सेलेब्स और आम दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया।