main page

80 साल की उम्र में डिंपल की मां का निधन, हिंदुजा हॉस्पिटल में दिखे अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना

Updated 01 December, 2019 08:57:11 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का  निधन हो गया है। उन्होंने 80 की उम्र में मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। डिंपल की मां बीते कुछ दिनों पहले ही सांस में तकलीफ होने के कारण मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का  निधन हो गया है। उन्होंने 80 की उम्र में मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। डिंपल की मां बीते कुछ दिनों पहले ही सांस में तकलीफ होने के कारण मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। इसके साथ ही उन्हें और भी कई दिक्कतें थीं जिसकी वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया था। 

Bollywood Tadka

बता दें कि हाल ही में डिम्पल कापड़िया की बेटी ट्विंकल और अक्षय कुमार और अन्य रिश्तेदारों को कई दफा हिंदूजा अस्पताल के बाहर देखा गया था।

Bollywood Tadka

ऐसे में खुद डिम्पल कापड़िया के गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। जिसके बाद खुद डिम्पल ने इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं।

Bollywood Tadka

कुछ दिन पहले ही बेट्टी दामाद अक्षय कुमार नातिन ट्विंकल खन्ना और नितारा के साथ एक मल्टीप्लेक्स के बाहर नजर आई थीं। हाल ही बेट्टी ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। 

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

dimple kapadiamotherbetty kapadiapassed awayakshay kumarTwinkle KhannaBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...