एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली है। कभी डिंपल अपने ग्लैमरस लुक और बोल्ड फिगर की वजह से काफी फेमस थीं। अपने रिलेशनशिप स्टेट्स के साथ-साथ वो अपने खूबसूरत बालों और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं....
01 Sep, 2019 03:50 PMमुंबई: एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली है। कभी डिंपल अपने ग्लैमरस लुक और बोल्ड फिगर की वजह से काफी फेमस थीं। अपने रिलेशनशिप स्टेट्स के साथ-साथ वो अपने खूबसूरत बालों और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। 62 पार होने के बावजूद उनके स्टाइल और ग्रेस में कोई कमी नहीं आई है। इस बात का सबूत उनकी लेटेस्ट तस्वीरें हैं।
हाल ही में डिंपल को स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस में बेहद स्टाइलिश और कूल नजर आ रही हैं।
इसके साथ ग्रे श्रग और स्नीकर्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर उनकी स्टाइलिश एंट्री देखने लायक है। तस्वीरों में वह हमेशा की तरह फ्रेश और फिट दिखाई दे रही हैं। डिंपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
अफेयर्स
कहा जाता है कि पहली ही फिल्म 'बॉबी' से डिंपल ऋषि कपूर को डेट करने लगी थीं। लेकिन 16 साल की उम्र में ही उन्होंने राजेश खन्ना के साथ शादी कर ली थी।शादी करने के बाद डिंपल ने फिल्मों से दूरी बना ली थी।
हालांकि, 9 साल बाद ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। डिंपल का दिल शादीशुदा सनी देओल पर भी आया था। हालांकि, दोनों का रिलेशनशिप 11 साल तक चला बाद में दोनों अलग हो गए।
लेकिन साल 2017 में इनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसके बाद दोनों के चर्चे होने लगे। वायरल तस्वीरों में दोनों एक दूसरे का हाथ थाम बोट में बैठे हुए नजर आए थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो डिंपल 1973 में फिल्म 'बॉबी' से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके ऑपोजिट ऋषि कपूर लीड रोल में थे। 'बॉबी' फिल्म के समय डिंपल महज 16 साल की थीं।
डिपल जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूडिंग उन्होंने खत्म कर ली है। फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा खबरें हैं कि वह सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' में नजर आ सकती हैं। फिल्म में वह सलमान की मां का रोल निभा रही हैं।