'बिग बाॅस' फेम डिंपी गांगुली इन दिनों इंडस्ट्री से दूर अपनी पर्सनल लाइफ को जॉय कर रही हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। डिंपी 3 बच्चों की मां है। जुलाई 2022 में उन्होंने अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया। उनके घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी जिसका नाम उन्होंने ऋशान गांगुली रॉय रखा है। वैसे तो डिंपी अपने शहजादे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन उन्होंने कभी उनका चेहरा रिवील नहीं किया।वहीं अब करीब 3 महीने बाद डिंपी ने पहली बार अपने बेटे के चेहरे का दीदार फैं
30 Oct, 2022 09:15 AMमुंबई: 'बिग बाॅस' फेम डिंपी गांगुली इन दिनों इंडस्ट्री से दूर अपनी पर्सनल लाइफ को जॉय कर रही हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। डिंपी 3 बच्चों की मां है। जुलाई 2022 में उन्होंने अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया।
उनके घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी जिसका नाम उन्होंने ऋशान गांगुली रॉय रखा है। वैसे तो डिंपी अपने शहजादे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन उन्होंने कभी उनका चेहरा रिवील नहीं किया।
वहीं अब करीब 3 महीने बाद डिंपी ने पहली बार अपने बेटे के चेहरे का दीदार फैंस को करवाया। डिंपी ने ऋशान की एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की हैं जिसे देख हर कोई उनकी मासूमीयत का दीवाना हो गया है। शेयर की तस्वीर में ऋशान बेड पर लेटे हैं।
उन्होंने रेड कलर का स्वैटर पहना है जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग कैप पहनी है। ब्राउन आंखे और ऋशान की क्यूट स्माइल हर किसी का दिल जीत रही है।
इसे शेयर करते हुए डिंपी ने कैप्शन में लिखा- 'एक हमेशा भ्रष्ट रहेगा, दो बांटेंगे, लेकिन तीन के साथ बैलेंस बना रहता है।' मिस्टर ऋशान गांगुली रॉय का परिचय।'
गौरतबल है कि डिंपी गांगुली ने साल 2010 में 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट राहुल महाजन के साथ शादी रचाई थी हालांकि, साल 2013 में वह उनसे अलग हो गई थीं। तलाक के बाद डिंपी ने साल 2015 में दुबई बेस्ड बिजनेसमैन रोहित रॉय से शादी कर ली। डिंपी अब ग्लैमर की दुनिया से दूर दुबई में ही रहती हैं और अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। 2016 में दोनों बेटी रेआना और 2020 में बेटे आर्यन के माता-पिता बने। वहीं 2022 में डिंपी ने तीसरे बच्चे ऋशान का स्वागत किया।
काम की बात करें तो डिंपी ने 'बिग बॉस' के अलावा टीवी सीरियल 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'कहानी चंद्रकांता की', 'बड़े अच्छे लगते हैं' समेत कई सीरियल में काम किया है।