main page

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने नेपाली रीति रिवाज से रचाई शादी! दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में सामने आई तस्वीर

Updated 08 April, 2022 10:48:29 AM

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार्स हैं। पर्दे पर दोनों की जोड़ी को देखना फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों के गाने और फिल्में आते ही हिट हो जाती है। हाल ही में आम्रपाली और निरहुआ ने सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दोनों नेपाली अंदाज में शादी करते नजर आ रहे हैं।

मुंबई. दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार्स हैं। पर्दे पर दोनों की जोड़ी को देखना फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों के गाने और फिल्में आते ही हिट हो जाती है। हाल ही में आम्रपाली और निरहुआ ने सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दोनों नेपाली अंदाज में शादी करते नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka
तस्वीर और वीडियो में आम्रपाली रेड साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन जूलरी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और दुपट्टे से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में आम्रपाली बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं निरहुआ रेड और क्रीम शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ निरहुआ  ने नेपाली टोपी पहनी हुई है। दोनों खूब जच रहे हैं। वीडियो में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। इस तस्वीर और वीडियो को देख कर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने सच में शादी कर ली है या फिर ये किसी फिल्म के सेट का वीडियो है।

बता दें आम्रपाली और निरहुआ ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। अब दोनों 'निरहुआ बनल करोड़पति' में नजर आने वाले हैं। ये तस्वीर और वीडियो इस फिल्म के सेट के हैं। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

dinesh lal yadav nirahuanepali weddingaamrapali dubeyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...