main page

'ससुराल सिमर का 2' के सेट पर पहुंच झूम-झूम कर नाची दीपिका कक्कड़, सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है वीडियो

Updated 23 March, 2021 04:55:44 PM

दीपिका कक्कड़ ''सिमर'' बन कर फिर लौट रही है। एक्ट्रेस 4 साल बाद टीवी पर वापिसी कर रही है। दीपिका ''ससुराल सिमर का 2'' में नजर आने वाली है। शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही में दीपिका शो के सेट पर पहुंची और नाच उठी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई. दीपिका कक्कड़ 'सिमर' बन कर फिर लौट रही है। एक्ट्रेस 4 साल बाद टीवी पर वापिसी कर रही है। दीपिका 'ससुराल सिमर का 2' में नजर आने वाली है। शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही में दीपिका शो के सेट पर पहुंची और नाच उठी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka
वीडियो में दीपिका डार्क ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस ने माथे पर टीका भी लगाया हुआ है जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही हैं। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

दीपिका ने इंस्टग्राम पर शो का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस रेड साड़ी में दिखाई दे रही है। प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'सिमर मेरा एक अहम हिस्सा है। इतने साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी वो मेरे अंदर जिंदा है और फिर एक बार हम आपके दिलों में जगह बनाने के लिए आ रहे हैं

बता दें 'ससुराल सिमर का' शो साल 2011 में शुरू हुआ था। दीपिका 6 साल तक इस शो का हिस्सा रही। इस शो के सेट पर ही दीपिका की शोएब इब्राहिम से मुलाकात हुई थे। शोएब इब्राहिम ने शो में दीपिका के पति का किरदार निभाया था। साथ काम करते-करते दोनों में प्यार हो गया फिर दोनों ने शादी कर ली।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

dipika kakardancessasural simar ka 2setTV NewsTV News and GossipTV Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...