टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज अपना 33वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। दीपिका ने दीपिका ''ससुराल सिमर का'' में सिमर की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। दीपिका रियालिटी शो बिग बॉस 12 की विजेता भी बनी थीं, फिलहाल वो स्टार प्लस के सीरियल ''कहां हम कहां तुम'' में नजर आ रही हैं। दीपिका ने पिछले साल 23 फरवरी को टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी की थी।
06 Aug, 2019 03:57 PMमुंबई: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज अपना 33वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। दीपिका ने दीपिका 'ससुराल सिमर का' में सिमर की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। दीपिका रियालिटी शो बिग बॉस 12 की विजेता भी बनी थीं, फिलहाल वो स्टार प्लस के सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में नजर आ रही हैं। दीपिका ने पिछले साल 23 फरवरी को टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी की थी। दीपिका की ये दूसरी शादी थी। दीपिका के बर्थडे पर जानें उनकी लव स्टोरी और कुछ अनसुनी बातें....
दीपिका-शोएब की लव स्टोरी
दीपिका और शोएब की मुलाकात सीरियल 'ससुराल सिमर का' के सेट पर ही हुई थी। दोनों एक दूसरे के करीब आ गए लेकिन इजहार करने में डर रहे थे। दीपिका और शोएब ने जब शो छोड़ा तो शोएब तुरंत 40 दिन के प्रोजेक्ट के लिए बाहर चले गए थे, दीपिका उन्हें बहुत मिस करती थीं। दीपिका इंतजार कर रही थीं कि शोएब उनसे शादी के लिए पूछे। आखिरकार दीपिका को शोएब ने पूरे फिल्मी स्टाइल में प्रपोज किया और दीपिका तुरंत मान गईं। शोएब ये शादी सर्दी में करना चाहते थे वहीं दीपिका चाहती थीं कि ये शादी शोएब के होमटाउन भोपाल में हो।
दीपिका की पहली शादी
शोएब संग दीपिका की ये दूसरी शादी थी। दीपिका ने साल 2009 में को-एक्टर रौनक सैमसन से शादी की थी। लेकिन दोनों के बीच आपसी मतभेद की वजह से ये रिश्ता टूट गया और दोनों ने तलाक ले लिया।
दीपिका की शादी को लोगों ने 'लव जिहाद' नाम दिया था
शोएब से शादी के बाद दीपिका को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। क्योंकि इन्होंने एक मु्स्लिम लड़के से प्रेम विवाह किया है और शादी करने से पहले इन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया है।लोगों ने दीपिका-शोएब की शादी को 'लव जिहाद' नाम दिया था।
शादी के लिए दीपिका ने अपनाया मुस्लिम धर्म
दीपिका हिंदू हैं और शोएब मुस्लिम, दोनों की शादी मुस्लिम रीति रिवाजों से हुई। दीपिका ने इस शादी के लिए अपना नाम और धर्म भी बदला है। दीपिका का नाम फैजा है। एक्ट्रेस के मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद लोगों ने शोएब पर कई तरह के इल्जाम लगाए थे।