केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध जारी है। बड़ी संख्या में किसान दिल्ली आने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि देश की राजधानी दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर सील कर दिया गया है।
28 Nov, 2020 10:26 AMमुंबई: केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध जारी है। बड़ी संख्या में किसान दिल्ली आने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि देश की राजधानी दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर सील कर दिया गया है।
हाल ही में किसान किसान आंदोलन से जुड़ा एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में किसना एकजुटता से बैरिकेडिंग को किनारे करते दिख रहे हैं।
इस वीडियो को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ओनिर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा-जब पंजाब बढ़ता है तो वह धरती को भी पाट सकता है, फिर इन बाधाओं को भी हटा सकते हैं. दिल्ली पुलिस को हमारे किसानों का स्वागत करना चाहिए। लोकतंत्र के मूल अधिकारों के साथ अपनी एकजुटता दिखाइए।
इसके अलावा डायरेक्टर ने किसानों के समर्थन में कई ट्वीट किए। सोनीपत का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-मार्च जारी है, हमारे किसान भाइयों और बहनों के जज्बे को सलाम।
बता दें कि किसानों को रोकने के लिए दिल्ली से जुड़े सभी बॉर्डर पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की हुई है। किसानों ने भी बॉर्डर पर रातभर डेरा जमाए रखा। सिंघु बॉर्डर पर जमा हुए किसानों के जज्बे को हिलाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया था।