देश के कोरोना वायरस इन दिनों बड़ी तेजी से पैर पसार रहा है। आम लोगों के साथ साथ सेलिब्रेटीज भी बड़ी संख्या में कोविड-19 की चपेट में आ रहे हैं। बीते शुक्रवार निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, प्रियदर्शन की तबीयत को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
08 Jan, 2022 11:26 AMबॉलीवुड तड़का टीम. देश के कोरोना वायरस इन दिनों बड़ी तेजी से पैर पसार रहा है। आम लोगों के साथ साथ सेलिब्रेटीज भी बड़ी संख्या में कोविड-19 की चपेट में आ रहे हैं। बीते शुक्रवार निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।
फिलहाल, प्रियदर्शन की तबीयत को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
बाते दें, 64 साल प्रियदर्शन फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। सुपरहिट फिल्म 'हेरा-फेरी', 'हंगामा' और 'मालामाल वीकली' देकर उन्होंने अपनी खूब पहचान बनाई है। हिन्दी के साथ-साथ कई प्रियदर्शन ने कई सुपरहिट साउथ फिल्मों के लिए भी काम किया है। उनकी हालिया रिलीज की बात करें तो उन्होंने 'हंगामा 2' डायरेक्ट किया, जिसके जरिए शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में 13 साल बाद वापसी की है।