main page

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती मशहूर डायरेक्टर सावन कुमार टाक, भतीजे ने फैंस से दुआओं के लिए अपील

Updated 25 August, 2022 10:20:40 AM

'सनम बेवफा', 'सौतन' और 'साजन बीना सुहागन' जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों के निर्देशक, निर्माता, लेखक और गीतकार सावन कुमार टाक की तबीयत बिगड़ गई है। हालत नाजुक होने के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायरेक्टर की हेल्थ की जानकारी उनके भतीजे नवीन कुमार टाक ने दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. 'सनम बेवफा', 'सौतन' और 'साजन बीना सुहागन' जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों के निर्देशक, निर्माता, लेखक और गीतकार सावन कुमार टाक की तबीयत बिगड़ गई है। हालत नाजुक होने के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डायरेक्टर की हेल्थ की जानकारी उनके भतीजे नवीन कुमार टाक ने दी है।

Bollywood Tadka

 


सावन के भतीजे नवीन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि "उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें फेफड़ों से संबंधित बीमारी है, लेकिन इस बार वह गंभीर हैं और उनका दिल ठीक स्थिति में नहीं है। हम फैंस और फॉलोअर्स से दुआ मांग रहे हैं ताकि अंकल इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकल सकें।"

 

फिल्म निर्माता सावन को संजीव कुमार और महमूद जूनियर उर्फ नईम सैय्यद जैसे बड़े एक्टर्स को ब्रेक देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'नौनिहाल' को कम बजट में प्रोड्यूस किया था, लेकिन इस फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कारों में राष्ट्रपति पद के लिए उल्लेख किया गया था और यह वह फिल्म थी जिसने संजीव कुमार को हिंदी फिल्मों की दुनिया से परिचित कराया था।
 

Content Writer: suman prajapati

directorSawan Kumar Takadmittedhospitalcritical conditionBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...