एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। टाइगर और दिशा इंडस्ट्री के हाॅट कपल्स में से एक हैं। आए दिन दिशा और टाइगर को बॉलीवुड पार्टीज, इवेंट्स और अवॉर्ड फंक्शन में देखा जाता है।
20 Dec, 2019 02:39 PMमुंबई: एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। टाइगर और दिशा इंडस्ट्री के हाॅट कपल्स में से एक हैं। आए दिन दिशा और टाइगर को बॉलीवुड पार्टीज, इवेंट्स और अवॉर्ड फंक्शन में देखा जाता है।
हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया। इसी बीच वीरवार रात यह कपल 'दबंग 3' की स्पेशनल स्क्रीनिंग पर पहुंचा।
इस दौरान दिशा ब्लू कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में बोल्ड दिखीं। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है।
इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का साइड पर्स कैरी किया था। वहीं टाइगर ग्रे टी-शर्ट और जींस में हैडसम दिखे।
कपल ने यहां जमकर पोज दिए। दिशा का ये लुक देख आपकी सांसे थम जाएंगी। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा इन दिनों सलमान खान की स्टारर फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा दिशा फिल्म 'मलंग' में दिखेंगी।
इसमें उनके अलावा अदित्य राॅय कपूर, कुणाल खेमू, अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं।यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। वहीं टाइगर इन दिनों 'बागी 3' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर हैं।