बॉलीवुड एक्ट्रैस दिशा पटानी आज 24 साल की हो गई है।
13 Jun, 2017 02:46 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस दिशा पटानी आज 24 साल की हो गई है। दिशा पटानी ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में तेलुगु फिल्म लोफर से की थी। 2016 में दिशा पटानी ने फिल्म 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
2017 में दिशा पटानी 'कुंग फू योगा' में भी नज़र आई थीं। दिशा पटानी अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दिशा शुरू से ही अपनी सैक्सी फीगर और हॉट अदाओं की वजह से खबरों में बनी रहती हैं।
बता दें कि दिशा इन दिनों एक्टर टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। इसकी वजह से भी ये अभिनेत्री चर्चा में रहती हैं। अक्सर वह दोनों लंच या डिनर पर साथ नज़र आ जाते हैं।
दिशा और टाइगर म्यूजिक वीडियो बेफिक्रा में भी साथ नज़र आ चुके हैं जिसे काफी पसंद किया गया था। दिशा की अगली फिल्म भी टाइगर श्रॉफ के साथ है। दोनों फिल्म 'बागी 2' में साथ नज़र आएंगे।