बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान स्टारर फिल्म राधे को लेकर दिशा पाटनी इन दिनों चर्चा में हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म राधे में सलमान खान और दिशा पाटनी दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म भारत में सलमान खान के अपोजिट नजर आईं थी। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी।
09 Nov, 2019 09:40 PMमुंबईः बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान स्टारर फिल्म राधे को लेकर दिशा पाटनी इन दिनों चर्चा में हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म राधे में सलमान खान और दिशा पाटनी दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म भारत में सलमान खान के अपोजिट नजर आईं थी। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी।
लेकिन फैंस के लिए एक बुरी खबर है कि फिल्म की शूटिंग करते हुए दिशा पाटनी घायल हो गई हैं।
खबरों की मानें तो दिशा को घुटनों में चोट लगी है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए दी है।
दिशा पटानी ने घुटनों में लगी चोट के बारे में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया। उन्होंने प्रैक्टिस के दौरान की फोटो शेयर करते हुए कहा, 'प्रभुदेवा सर की डांस स्टेप्स ने मुझे यह दिया। मुझे घुटनों में चोट लग गई है। अब सोशल मीडिया पर दिशा की फोटो खूब वायरल हो रही है।