बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने फिटनेस और लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस बार वह मुंबई में फिल्म ''भारत'' के प्रमोशन में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। भारत के प्रमोशन के दौरान वह फ्लोरल गाउन में नजर आईं।
23 May, 2019 09:02 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने फिटनेस और लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस बार वह मुंबई में फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। भारत के प्रमोशन के दौरान वह फ्लोरल गाउन में नजर आईं।
इस गाउन में वो बेहद क्यूट लग रही हैं। दिशा ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप, खुले बाल के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाई हुई थी। दिशा ने आखों पर पिंक आईशैडो लगाया था जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।
दिशा ने मीडिया को मुस्कुराते हुए पोज दिए। दिशा की स्माइल लाखों लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। दिशा फिल्म भारत में 'स्लो मोशन' गाने में नजर आई थीं। सलमान की फिल्म में दिशा अहम रोल निभाने वाली है।
बता दें कि दिशा खूबसूरत और हॉटनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं और वो हर बार अपने हॉट फोटोशूट के जरिए ये साबित कर देती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें दिशा की फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान-दिशा के अलावा कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, जैकी श्राॅफ, तब्बू, और नोरा फतेही भी हैं। इसके अलावा दिशा आदित्य राॅय कपूर के साथ फिल्म 'मलंग' में नजर आएंगी।