बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। शनिवार रात दिशा दिल्ली में एक इवेंट अटेंड करने पहुंची थी। यहां दिशा का हॉट अवतार देख सबके मुंह खुले रह गए। इस लॉन्च में दिशा गोल्डन कलर के ऑफ शाॅल्डर गाउन में ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
07 Apr, 2019 04:36 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। शनिवार रात दिशा दिल्ली में एक इवेंट अटेंड करने पहुंची थी। यहां दिशा का हॉट अवतार देख सबके मुंह खुले रह गए। इस लॉन्च में दिशा गोल्डन कलर के ऑफ शाॅल्डर गाउन में ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
इस गाउन में दिशा के क्लीवेज साफ नजर आ रहे थे। दिशा ने इस ड्रेस के साथ गोल्ड बेली सैंडल्स पहने और अपनी आंखों का स्मोकी स्टाइल देने के साथ लिप शेड न्यूड रखा। बता दें कि मशहूर फैशन स्टाइलिस्ट मोहित राय ने दिशा का यह लुक तैयार किया है।
कुछ तस्वीरों में दिशा इस गाउन में अनकम्फर्टेबल दिखीं। इस दौरान की तस्वीरें दिशा ने अपने इंसटाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। दिशा के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा जल्द ही फिल्म भारत में नजर आएंगी। इस फिल्म में दिशा के अलावा सलमान खान, कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, वरुण धवन आदि लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म साउथ कोरियन ड्रामा फिल्म 'ओड टु माय फादर' पर आधारित है।
इसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' में भी हैं। इसमें उनके साथ अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू हैं।