बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अपने हॉट लुक के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती ही रहती है। हाल ही में दिशा ने सोशल मीडिया पर येलो मोनोकिनी पहने अपनी ब्लर तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दिशा की इस तस्वीरें की फैंस ने पहले तो तारीफ की फिर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
06 Oct, 2020 11:30 AMमुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अपने हॉट लुक के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती ही रहती है। हाल ही में दिशा ने सोशल मीडिया पर येलो मोनोकिनी पहने अपनी ब्लर तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दिशा की इस तस्वीरें की फैंस ने पहले तो तारीफ की फिर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
शेयर तस्वीर में दिशा समंदर किनारे फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। दिशा अपने फिगर को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही है। इस तस्वीर के बाद दिशा बुरी तरह ट्रोल हो रही है।
दिशा को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा-'मच्छर काट लेंगे...डेंगू हो जाएगा...पूरे कपड़े पहन', दूसरे यूजर ने लिखा- “सस्ते फोन से फोटो खींचने के नतीजे।” एक और यूजर लिखते हैं, “इससे बढ़िया क्लैरिटी मेरे जियो फोन की है।” बता दें हाल ही में दिशा ने इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन फॉलोअर्स कम्पलीट हुए हैं। दिशा ने वीडियो शेयर कर फैंस का धन्यवाद किया।
काम की बात करें तो दिशा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में दिशा सलमान खान के साथ दूसरी बाद स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इससे पहले दिशा सलमान के साथ फिल्म 'भारत' में दिखाई दी थीं। हाल ही में सलमान ने इस फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।