एक्ट्रेस दिशा पटानी सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। दिशा फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी केट्स के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
31 May, 2021 10:10 AMमुंबई. एक्ट्रेस दिशा पटानी सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। दिशा फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी केट्स के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
तस्वीर में दिशा व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने केट्स को गोद में उठाया हुआ है और उन पर खूब प्यार बरसाती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए दिशा ने लिखा- 'मेरी जैस्मिन और किटी।' फैंस इन तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- हे भगवान, मुझे अगले जन्म में बिल्ली बनाना।'
एक अन्य यूजर ने लिखा- दिन बन गया।
काम की बात करें तो हाल ही में दिशा फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आई थीं। इसमें दिशा के साथ सलमान खान, जैकी श्रॉफ,रणदीप हुड्डा और गौतम गुलाटी भी अहम भूमिका में नजर आए। प्रभुदेवा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया।