main page

बोल्ड लुक में टाइगर संग डिनर डेट पर पहुंची दिशा, फैंस संग यूं सेलिब्रेट किया बर्थ-डे

Updated 14 June, 2019 12:10:58 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने हाल ही में अपना 27वां बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। अपना बर्थ-डे दिशा ने परिवार और कुछ खास लोगों के साथ मनाया। वहीं जन्मदिन के खास मौके देर रात दिशा को टाइगर के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। जब ये कपल रेस्टोरेंट से बाहर आया तो मीडिया के कैमरो ने इन्हें घेर लिया। जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों यहां डिनर डेट के लिए पहुंचे थे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने हाल ही में अपना 27वां बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। अपना बर्थ-डे दिशा ने परिवार और कुछ खास लोगों के साथ मनाया। वहीं जन्मदिन के खास मौके देर रात दिशा को टाइगर के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। जब ये कपल रेस्टोरेंट से बाहर आया तो मीडिया के कैमरो ने इन्हें घेर लिया। जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों यहां डिनर डेट के लिए पहुंचे थे।

 

Bollywood Tadka

 

लुक की बात करें तो इस दौरान जहां टाइगर ने ब्लैक कलर की सैंडो के साथ जीन पहनी थी, वहीं दिशा ने ब्लू डेनिम के साथ ट्यूब ऑफ शॉल्डर टाइगर प्रिंटेड टॉप पहना था। जब ये दोनों रेस्टोरेंट से बाहर आए तो फैंस ने इन्हें घेर लिया।

 

Bollywood Tadka

 

दिशा के फैंस उनको सरप्राइज देने के लिए तैयार दिखे। अपने फैंस का प्यार देख कर दिशा और टाइगर खुद को नहीं रोक पाए और दोनों सितारों ने अपने फैंस से मुलाकात की और तस्वीरें खिंचवाईं। 

 

Bollywood Tadka


बता दें कि दिशा-टाइगर ने अपने फैंस के साथ काफी मस्ती की। वहीं अगर दिशा के स्टाइल की बात करें तो वह इस आउटफिट में बेहद ही हॉट लग रही थी। टाइगर-दिशा अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट होते रहते है।

 

Bollywood Tadka

 

बी-टाउन में ये खबरें जोरों पर रहती है कि इन दोनों में कुछ चल रहा है, मगर इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। काम की बात करें तो टाइगर जल्द ही फिल्म 'फाइटर्स' में नजर आएंगे।

 

Bollywood Tadka

 

वहीं दिशा इन दिनों फिल्म 'मलंग' की शूटिंग में बिजी है। इसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में है। 

 

Bollywood Tadka

: Konika

disha patanispottedtiger shroffdinner dateBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...