जो भी मालदीव के सुंदर नजारों का आनंद लेकर वहां वापस लौटता है, कुछ दिनों तक उन नजारों को भूल नहीं पाता। उनके दिल और दिमाग में वहां की यादें काफी दिनों तक घुमती रहती हैं। बीते दिनों ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी मालदीव वेकेशन से लौटीं हैं और एक्ट्रेस अभी भी मालदीव में बिताए हसीन पलों को भूल नहीं पा रहीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना मालदीव वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो समुद्र में तैरती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
07 Dec, 2020 12:11 PMबॉलीवुड तड़का टीम. जो भी मालदीव के सुंदर नजारों का आनंद लेकर वहां वापस लौटता है, कुछ दिनों तक उन नजारों को भूल नहीं पाता। उनके दिल और दिमाग में वहां की यादें काफी दिनों तक घुमती रहती हैं। बीते दिनों ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी मालदीव वेकेशन से लौटीं हैं और एक्ट्रेस अभी भी मालदीव में बिताए हसीन पलों को भूल नहीं पा रहीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना मालदीव वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो समुद्र में तैरती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
दिशा पाटनी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो बिकिनी पहने बेहद हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस अपने हॉट लुक से समुद्र में खलबली मचा रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा समंदर की गहराईयों तक पहुंच मछलियों के बीच जलपरी की तरह गोते खाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर एक्ट्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं।
काम की बात करें तो दिशा पटानी को आखिरी बार फिल्म 'मलंग' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू नजर आए थे। दिशा की अपकमिंग फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' है। इस फिल्म में एक्ट्रेस सलमान खान के साथ नजर आएंगी।