main page

दिशा पाटनी के हाथ लगा जैकपॉट, सलमान के साथ पहली बार 'भारत' में शेयर करेंगी स्क्रीन

Updated 17 May, 2018 03:30:43 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के हाथ हाल ही में जैकपॉट लगा है। जी हां, दिशा सलमान ख़ान के साथ अपकमिंग फ़िल्म ''भारत'' में नज़र आएंगी। फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र ने इसका एलान सोशल मीडिया में किया है। करियर के लिहाज़ से दिशा के लिए निश्चित तौर पर बड़ी जंप है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के हाथ हाल ही में जैकपॉट लगा है। जी हां, दिशा सलमान ख़ान के साथ अपकमिंग फ़िल्म 'भारत' में नज़र आएंगी। फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र ने इसका एलान सोशल मीडिया में किया है। करियर के लिहाज़ से दिशा के लिए निश्चित तौर पर बड़ी जंप है।

Bollywood Tadka

अली ने इंस्टाग्राम पर दिशा की फोटो शेयर करके लिखा है- भारत फ़िल्म के सफ़र में आपका स्वागत है दिशा पाटनी। जानकारी के मुताबिक फ़िल्म में दिशा का किरदार 60 के दशक की सर्कस कलाकार के तौर पर दिखायी देगा। अली ने दिशा की ख़ूबसूरती और एथलेटिक फिज़ीक की वजह से उन्हें इस रोल के लिए चुना है। 

Bollywood TadkaBollywood Tadka

बता दें कि सलमान के साथ दिशा का ये पहला एसोसिएशन होगा। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू नीरज पांडे की फ़िल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' से किया था। इस फ़िल्म में दिशा धोनी की गर्लफ्रेंड के किरदार में दिखायी दी थीं।

Bollywood Tadka

इसके बाद दिशा अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ़ के साथ 'बाग़ी2' में एक बार फिर हिंदी सिनेमा के पर्दे पर नज़र आयीं, जो 2018 की सुपर हिट फ़िल्मों में शामिल है। 2017 में दिशा इंडो-चाइनीज़ फ़िल्म 'कुंगफू योगा' में भी फ़ीमेल लीड रोल निभा चुकी हैं।

Bollywood Tadka

इस फ़िल्म में सोनू सूद, जैकी चैन और अमायरा दस्तूर ने मुख्य किरदार निभाए थे। फिल्म की बात करें तो भारत' अगले साल ईद पर रिलीज़ के लिए निर्धारित है और सलमान की एक्सपेरिमेंटल फ़िल्म के तौर पर इसे देखा जा रहा है। 'भारत' को सलमान के ब्रदर-इन-लॉ अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

:

disha patanisalman khanworkbharat

loading...