बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल और उनके बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने अपना सपनों का नया आशियाना खरीदा है। दोनों काफी समय से नया घर खरीदने के बारे में सोच रहे थे। आखिर वो दिन आ ही गया। जब दिव्या और वरुण ने मेहनत से अपना आशियाना ले ही लिया। दिव्या ने कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है।
30 Jan, 2022 04:39 PMमुंबई. बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल और उनके बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने अपना सपनों का नया आशियाना खरीदा है। दोनों काफी समय से नया घर खरीदने के बारे में सोच रहे थे। आखिर वो दिन आ ही गया। जब दिव्या और वरुण ने मेहनत से अपना आशियाना ले ही लिया। दिव्या ने कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है।
दिव्या ने वरुण के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दिव्या पिंक और ग्रीन आउटफिट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं वरुण ब्लैक जैकेट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों घर के खिलौने को हाथ में पकड़ा हुआ है और हंस रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा- मेरे पेरेंट्स ने हमेशा मुझे मजबूत बनाया और अपना साम्राज्य बनाने के लिये प्रेरित किया। आप लोगों से शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि हमने अपना घर खरीद लिया है। वरुण और मैंने हमेशा छोटी-छोटी चीजों से बड़ी चीजें बनाई हैं। फैंस इन तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं।
बता दें दिव्या और वरुण कई रियलिटी शोज में साथ नजर आ चुके हैं। रियलिटी शो से ही दोनों की मोहब्बत की शुरुआत हुई। दोनों ने साथ मेहनत की और साथ ही घर भी बना लिया।