main page

रेप केस: 'उसके पिता का कुछ महीने पहले निधन हुआ, मां जानलेवा बीमारी से पीड़ित' दिव्या खोसला ने की पर्ल की जमानत की मांग

Updated 09 June, 2021 02:02:29 PM

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप व छेड़छाड़ के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों को कई टीवी सेलेब्स झूठा बता रहे हैं। वे लगातार एक्टर का सपोर्ट कर रहे हैं। पर्ल वी पुरी के समर्थन में एकता कपूर, क्रिस्टर डिसूजा, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी ने पोस्ट किया था। दिव्या खोसला कुमार ने ना सिर्फ पर्ल वी पुरी का समर्थन किया  बल्कि यह दावा भी किया है कि पर्ल पर झूठा आरोप लगाया जा रहा था। उन्होंने पर्ल वी पुरी की जमानत की मांग की।

मुंबई: टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप व छेड़छाड़ के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों को कई टीवी सेलेब्स झूठा बता रहे हैं। वे लगातार एक्टर का  सपोर्ट कर रहे हैं। पर्ल वी पुरी के समर्थन में एकता कपूर, क्रिस्टर डिसूजा, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी ने पोस्ट किया था। दिव्या खोसला कुमार ने ना सिर्फ पर्ल वी पुरी का समर्थन किया  बल्कि यह दावा भी किया है कि पर्ल पर झूठा आरोप लगाया जा रहा था। उन्होंने पर्ल वी पुरी की जमानत की मांग की। 

Bollywood Tadka

दिव्या ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर लिखा- 'पर्ल के मामले में कुछ लोग खुद जज बनने की कोशिश कर रहे हैं, ठीक है मैं आप सभी को थोड़ा और अपडेट कर दूं पर्ल के पिता का कुछ महीने पहले निधन हो गया, उनकी मां है एक जानलेवा बीमारी से पीड़ित हैं।  पर्ल पर पांच साल की बच्ची के बलात्कार के आरोप लगाए गए हैं, जिसके लिए पोस्को अधिनियम के तहत कोई जमानत नहीं है।  अब उसके लिए कौन केस लड़ेगा?'

 

 दिव्या ने आगे लिखा-'उसके लिए वकील कौन रखेगा और सभी पेचीदगियों को देखें? इसके अलावा दिव्या ने लिखा कि पर्ल को जमानत दी जानी चाहिए ताकि वह अपना केस लड़ सकें और अपनी बेगुनाही साबित कर सकें। वह अपना मामला लड़ने और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए तैयार है लेकिन कम से कम उसे जमानत पर छोड़ दें। वह कहीं भाग तो नहीं रहा है, बस अपना बचाव करने का बुनियादी मानव अधिकार क्यों छीन रहे हैं?'

Bollywood Tadka

इससे पहले भी एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में काफी लंबा चौड़ा पोस्ट किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर दिव्या खोसला कुमार को लोगों ने खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। दरअसल, पर्ल को सपोर्ट करते हुए दिव्या ने पीड़िता की पहचान उजागर कर दी थी। बता दें, दिव्या खोसला कुमार और पर्ल वी पुरी ने म्यूजिक एलबम में साथ काम किया है।
 

Content Writer: Smita Sharma

Divya Khosla KumardemandsbailPearl V PuriBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...