main page

Rape Case:पति-पत्नी के झगड़े में फंसे पर्ल वी पुरी! सपोर्ट में उतरी दिव्या खोसला ने पोस्ट शेयर कर कह

Updated 08 June, 2021 08:22:56 AM

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी इस समय नाबालिग के साथ रेप और छेड़छाड़ के आरोप में जेल की सजा काट रहे हैं। पर्ल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी से टीवी जगत में हंगामा मच गया है। पूरी टीवी इंडस्ट्री पर्ल के सपोर्ट में उतरीं हैं। उनका कहना है कि पर्ल को गलत इल्जाम में फंस

मुंबई:  टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी इस समय नाबालिग के साथ रेप और छेड़छाड़ के आरोप में जेल की सजा काट रहे हैं। पर्ल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी से टीवी जगत में हंगामा मच गया है। पूरी टीवी इंडस्ट्री पर्ल के सपोर्ट में उतरीं हैं। उनका कहना है कि पर्ल को गलत इल्जाम में फंसाया जा रहा है। वहीं मुंबई के डीसीपी ने दावा किया है कि पुलिस के पास पर्ल वी पुरी के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर पीड़िता की मां का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में एकता कपूर पीड़िता की मां से सच बोलने की गुहार लगा रही हैं।

Bollywood Tadka

इसी बीच टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या कुमार खोसला भी पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में उतर आई हैं।उन्होंने पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट दिव्या में कुमार खोसला ने पर्ल वी पुरी पर आरोप लगाने वाले कपल की पहचान उजागर कर दी है। शेयर की तस्वीर में कपल अपनी नन्हीं बच्ची को हाथों में थामें दिख रहा है।

Bollywood Tadka

तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में दिव्या खोसला कुमार ने लिखा-  'बहुत ही शर्मनाक और हैरानी वाला काम। चलिए इनसे आपको मिलवा देती हूं। यह लड़की एक्ट्रेस और साथ में यह वही शख्स है जिसने पर्ल वी पुरी पर आरोप लगाया है कि पर्ल ने उसकी पांच साल की बेटी का एक टीवी शो के सेट पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

 

 


दिव्या ने आगे लिखा गया है- 'बच्ची के पिता ने दावा किया है कि पर्ल वी पुरी ने 5 साल की उम्र की इस बच्ची के साथ रेप किया है। ये आदमी एक बच्ची का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। इन लोगों को ऐसी हरकत करते हुए शर्म आनी चाहिए। इस आदमी ने ये केस 2019 में दर्ज करवाया था। मैं ये बात नहीं समझ पा रही हूं कि पुलिस ने अब तक इस केस पर काम क्यों नहीं किया था। बच्ची की मां पर्ल वी पुरी को बेकसूर बता रही है। ऐसे में एफआईआर में पर्ल वी पुरी का नाम क्यों है। ये एक्ट्रेस इस बात का खुलासा कर चुकी है कि उसका पति एक साइको इंसान है। इसके बाद भी लोग इस बच्ची के पिता पर यकीन कर रहे हैं। एकता कपूर भी इस बारे में खुलकर बात कर चुकी है। मानना पड़ेगा कि बच्ची के पिता ने एक अवॉर्ड विनिंग स्क्रिप्ट लिखी है।'


 

Content Writer: Smita Sharma

divya khosla kumarsupportpearl v puriBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...