main page

एडवेंचर से भरा बर्थडे:अब्बू धाबी में टीवी की इश्तिा ने पति संग लिए पैरासेलिंग के मजे, इंटरनेट पर छाईं विवेक-दिव्यंका मस्ती भरी तस्वीरें

Updated 15 December, 2021 12:02:36 PM

टीवी की इश्तिा यानि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने 14 दिसंबर को अपना 37लां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग अब्बू धाबी में मनाया, जिसकी तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनीं हैं। दिव्यांका का ये बर्थडे एडवेंचर से भरा रहा,इस खास दिन पर  टीवी की इश्तिा ने पति संग पैरासेलिंग के मजे लिए।

मुंबई: टीवी की इश्तिा यानि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने 14 दिसंबर को अपना 37लां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग अब्बू धाबी में मनाया, जिसकी तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनीं हैं।

Bollywood Tadka

दिव्यांका का ये बर्थडे एडवेंचर से भरा रहा,इस खास दिन पर  टीवी की इश्तिा ने पति संग पैरासेलिंग के मजे लिए। पैरासेलिंग करते समय दिव्यांका काफी खुश दिखीं।

Bollywood Tadka

इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा-'यह एक शानदार एडवेंचर था।आगे जो कुछ भी आ रहा था, उसकी एक बढ़िया शुरुआत! धन्यवाद विवि।' इसके साथ उन्होंने किस वाली इमोजी बनाई है। 

Bollywood Tadka

दिव्यांका त्रिपाठी को टीवी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम माना जाता है। न्होंने टीवी की दुनिया में सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से कदम रखा था।  

इसके बाद वह मिस्टर एंड मिसेज शर्मा इलाहाबाद वाले में नजर आई थीं। दिव्यांका ने यूं तो कई शो किए लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से मिली थी।

Content Writer: Smita Sharma

divyanka tripathiadventurebirthdayhubbyVivek Dahiyaabu dhabiLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...