लैक्मे फैशन वीक दिनोंदिन सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें बड़े-बड़े एक्टर और एक्ट्रेस शोस्टॉपर बनकर रैंप वॉक कर रहे हैं।
25 Aug, 2019 04:41 PMबॉलीवुड तड़का टीम। लैक्मे फैशन वीक दिनोंदिन सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें बड़े-बड़े एक्टर और एक्ट्रेस शोस्टॉपर बनकर रैंप वॉक कर रहे हैं। अनन्या पांडे से लेकर कैटरीना कैफ तक, तारा सुतारिया, और भी कई सेलेब्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे, और आज इस प्रोग्राम का पांचवा और आखिरी दिन हैं। ऐसे में फैशन वीक में पहुंची टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया।
आइए दिखाते है आपको तस्वीरें-
दिव्यंका और विवेक दोनों ही ब्लैक में ट्विन कर रहे थे। दोनों के ही आउटफिट्स कूल लग रहे थे। दिव्यंका काली रंग की पैंट में पेप्लम टॉप के साथ पोज़ देती दिखीं। दूसरी ओर, विवेक ने स्मार्ट कैज़ुअल्स पहने, उन्होंने ब्लैक कलर के स्टाइलिश कुर्ते को रिप्ड डेनिम के साथ पहना था।