टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की आज एनिवर्सरी है। 8 जुलाई को कपल की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। दोनों में हमेशा जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है और कपल अक्सर अपनी दोनों की एक साथ की तस्वीरें शेयर करता रहता है। जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। आज सालगिरह के खास मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
08 Jul, 2020 04:00 PMबॉलीवुड तड़का टीम. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की आज एनिवर्सरी है। 8 जुलाई को कपल की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। दोनों में हमेशा जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है और कपल अक्सर अपनी दोनों की एक साथ की तस्वीरें शेयर करता रहता है। जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। आज सालगिरह के खास मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैपशन में लिखा, 'छोटी बड़ी बातें प्यार का इजहार करने के लिए होती हैं।'
वहीं विवेक दाहिया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'जब मेरी शादी हुई थी तो मैने केवल शैंपेन पी थी..या जब मैं इसे सेलिब्रेट करता हूं।'
कपल की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों को टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर प्यार हुआ। फिर दोनों ने डेट करना शुरू किया और कुछ समय बाद शादी कर ली।