main page

दिव्यांका त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, कोविड 19 के वजह से एक्ट्रेस की चाची का निधन

Updated 17 April, 2021 09:53:53 AM

कोरोना की दूसरी लहर ने सबसे ज्यादा कहर मचाया हुआ है। लगातार कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बी-टाउन इंडस्ट्री के भी कई स्टार्स कोरोना की चपेट में आए हैं। इतना ही नहीं कई स्टार्स ने कोरोना की वजह से अपनों को खो दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस  दिव्यांका त्रिपाठी के घर दुखद खबर सामने आ रही है। दिव्यांका त्रिपाठी की चाची राखी त्रिपाठी का कोरोना से निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस की मां ने दी।

मुंबई:  कोरोना की दूसरी लहर ने सबसे ज्यादा कहर मचाया हुआ है। लगातार कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बी-टाउन इंडस्ट्री के भी कई स्टार्स कोरोना की चपेट में आए हैं। इतना ही नहीं कई स्टार्स ने कोरोना की वजह से अपनों को खो दिया है।

Bollywood Tadka

हाल ही में एक्ट्रेस  दिव्यांका त्रिपाठी के घर दुखद खबर सामने आ रही है। दिव्यांका त्रिपाठी की चाची राखी त्रिपाठी का कोरोना से निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस की मां ने दी।

Bollywood Tadka

दिव्यांका त्रिपाठी की मां ने फेसबुक पोस्ट में  राखी त्रिपाठी की तस्वीर शेयर कर लिखा-'मेरी देवरानी राखी त्रिपाठी का स्वर्गवास हो गया। सभी से अनुरोध है कि घर में रहें और सुरक्षित रहें।' अभी इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर पर दिव्यांका की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि कोरोना की वजह से हाल ही में  धार्मिक गीतों के लिए फेमस और खई फिल्मी गाने भी लिखने वाले पंडित किरण मिश्र का भी निधन हो गया है।पिछले कुछ दिनों से वो मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने करीब  15 दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी।
 

Content Writer: Smita Sharma

divyanka tripathiauntrakhi tripathideathcovid 19Latest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...