main page

शानदार सरप्राइजः दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के बर्थडे को यूं बनाया खास, दुबई के खूबसूरत नजारों के बीच लिया डिनर डेट का मजा

Updated 08 November, 2021 12:59:43 PM

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के लिए 8 नवंबर का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज उनके पति विवेक दहिया का बर्थडे है। एक्ट्रेस अपने पति के बर्थडे को खास बनाने के लिए दुबई पहुंची हुई है। वहां पहुंचकर दिव्यांका पति संग डिनर डेट का मजा लेती नजर आईं। कपल की एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दुबई पहुंचकर दिव्यांका विवेक संग खूब एन्जॉय कर रही हैं। पति के बर्थडे पर एक्ट्रेस ने उनके लिए एक सरप्राइज प्लान किया। दिव्यांका विवेक को डिनर डेट पर लेकर पहुंची, जहा

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के लिए 8 नवंबर का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज उनके पति विवेक दहिया का बर्थडे है। एक्ट्रेस अपने पति के बर्थडे को खास बनाने के लिए दुबई पहुंची हुई है। वहां पहुंचकर दिव्यांका पति संग डिनर डेट का मजा लेती नजर आईं। कपल की एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka


दुबई पहुंचकर दिव्यांका विवेक संग खूब एन्जॉय कर रही हैं। पति के बर्थडे पर एक्ट्रेस ने उनके लिए एक सरप्राइज प्लान किया।

Bollywood Tadka

 

दिव्यांका विवेक को डिनर डेट पर लेकर पहुंची, जहां पर कपल ने खूब धमाल मचाया। इस दौरान की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 

Bollywood Tadka

 

डिनर डेट के दौरान दिव्यांका अपने पति पर खूब प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। दोनों दुबई के खूबसूरत नजारों के बीच एक टेबल पर डिनर करते काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे का नजारा भी देखने ही लायक है।

Bollywood Tadka

 

लुक की बात करें तो इस दौरान दिव्यांका ग्रीन टॉप में स्टनिंग नजर आ रही हैं। वहीं विवेक रेड शर्ट में परफेक्ट लग रहे हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें बर्थडे विश भी कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka


बता दें दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया 37 साल के हो चुके हैं। 

Content Writer: suman prajapati

Divyanka Tripathidinner dateVivek DahiyabirthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...