मुंबई में बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2022 की शुरुआत हो गई है। फैशन वीक के पहला दिन ग्लैमर और इंडियन आउटफिट के शानदार प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ, जहां इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं। वहीं, टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी शो के लिए शोस्टॉपर बनीं और अपने बेगम लुक का खूब जलवा बिखेरती दिखीं। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
29 Apr, 2022 05:04 PMबॉलीवुड तड़का टीम. मुंबई में बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2022 की शुरुआत हो गई है। फैशन वीक के पहला दिन ग्लैमर और इंडियन आउटफिट के शानदार प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ, जहां इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं। वहीं, टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी शो के लिए शोस्टॉपर बनीं और अपने बेगम लुक का खूब जलवा बिखेरती दिखीं। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
देश के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले टेलीविजन सितारों में से एक, दिव्यांका त्रिपाठी रैंप पर अपने लुक से लोगों का दिल जीतती नजर आईं। वह डिजाइनर मुमताज खान के लिए शोस्टॉपर बनीं।
लुक की बात करें तो रैंप पर दिव्यांका जरदोजी कढ़ाई वाले ओरेंज शरारा सूट में बेहद खूबसूरत लगीं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया और सिर पर क्राउन की तरह सजी कैप से उन्होंने अपने लुक को स्टाइल किया। इतना ही नहीं, नाक में नथनी, गले में चोकर सेट, हाथफूल और चूड़ियां उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
ओवरऑल लुक में दिव्यांका की खूबसूरती देखते ही बन रही है। रैंप पर दिव्यांका बेगम की तरह पोज देते हुए लोगों का खूब दिल जीत रही है।