main page

मां बनने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी?, जानें सोशल साइट पर शेयर हुई तस्वीर की पूरी सच्चाई

Updated 30 April, 2018 12:54:50 PM

टीवी एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने मां बनने की घोषणा कर दी है। दरअसल, कुछ घंटे पहले ही दिव्यांका ने सोशल साइट पर एक ऐसे वीडियो शेयर किया है जिससे ये साफ जाहिर हो जाता है कि दिव्यांका और विवेक दहिया जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी दे सकते है।

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने मां बनने की घोषणा कर दी है। दरअसल, कुछ घंटे पहले ही दिव्यांका ने सोशल साइट पर एक ऐसे वीडियो शेयर किया है जिससे ये साफ जाहिर हो जाता है कि दिव्यांका और विवेक दहिया जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी दे सकते है। 

Bollywood Tadka

दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जिस वीडियो को साझा किया है, उसमें उनके पति विवेक और कुछ दोस्त भी नजर आ रहे है और सभी के हाथों में बच्चों से जुड़ी हुई कोई ना कोई चीज दिख रही है।

Bollywood Tadka

इस वीडियो को साझा करने के साथ-साथ दिव्यांका ने लिखा है कि, ‘बेबी ऑन द वे’। वीडियो में विवेक के हाथों में दूध की बॉटल नजर आ रही है तो वहीं दिव्यांका के हाथों में आइस कैंडी नजर आ रही है।

Bollywood Tadka

वैसे इस वीडियो को देखकर हर कोई खुश हुआ लेकिन खुशी को दिव्यांका के पति विवेक ने जल्द ही खत्म भी कर दिया। विवेक ने सोशल साइट पर एक वीडियो को शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि दिव्यांका प्रेग्नेंट नहीं है। दरअसल दिवेक अपने खास दोस्त किरण और नेहा के बेबी शॉवर पार्टी में गए थे और ये वीडियो इस पार्टी का ही है।

Bollywood Tadka

बता दें कि दिव्यांका इन दिनों स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें‘ में नजर आती है। साल 2016 में दिव्यांका और विवेक शादी के बंधन में बंधे थे। वैसे फैंस को दिव्यांका और विवेक द्वारा गुडन्यूज का बेसब्री से इंतजार है। 

 

:

divyanka tripathipregnantwatch videoVivek DahiyaYe Hai Mohabbatein

loading...