main page

दिव्यांका त्रिपाठी ने संघर्ष के दिनों को किया याद, बोलीं- करियर बर्बाद करने की मिली थी धमकी

Updated 30 January, 2022 10:21:48 AM

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने काम से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस ने आज जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए बहुत मेहनत की है। एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ में बहुत कुछ झेला है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने करियर से जुड़ी यादें शेयर की हैं।

मुंबई. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने काम से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस ने आज जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए बहुत मेहनत की है। एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ में बहुत कुछ झेला है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने करियर से जुड़ी यादें शेयर की हैं।

Bollywood Tadka
दिव्यांका ने कहा- एक बार प्रोडक्शन का एक बंदा उनके प्यार में पड़ गया था। वो उन्हें लुभाने की हर संभव कोशिश कर रहा था। पर दिव्यांका को उसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी। एक्ट्रेस को उस शख्स का बर्ताव पसंद नहीं आया और वो उनसे चिढ़ गया। इसके बाद उस शख्स ने दिव्यांका को धमकी देते हुए कहा कि वो उनका जीवन बर्बाद कर देगा। इसके बाद उसने दिव्यांका के लिये कई दिक्कतें पैदा कीं। यहां तक कि उनके बारे में गलत खबरें भी उड़ाईं।

Bollywood Tadka
दिव्यांका ने आगे कहा- अब इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन दिनों ऐसे ही लोग हुआ करते थे। तब वो एक बच्चे की तरह भोली थीं। उन्हें नहीं पता था कि लोग ऐसी भी बातें करते हैं। उस समय मुझे सिर्फ सही और गलत के बारे में पता था। 

Bollywood Tadka
बता दें दिव्यांका ने 'बनू मैं तेरी दुल्हन' से अपने करियर की शुरुआत की थी। शो 'ये है मोहब्बतें' से एक्ट्रेस को असली पहचान मिली। एक्ट्रेस ने 'नच बलिए 8' जीता और 'खतरों के खिलाड़ी 11' की रनरअप रही। 

Content Writer: Parminder Kaur

divyanka tripathiremembersstruggling daysTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...