main page

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, बोली- आज फिर तुम पर प्यार आया है...

Updated 18 June, 2021 02:13:41 PM

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों केपटाउन में शो ''खतरों के खिलाड़ी 11'' की शूटिंग कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही है। हाल ही में दिव्यांका ने पति विवेक दहिया के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

मुंबई. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों केपटाउन में शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही है। हाल ही में दिव्यांका ने पति विवेक दहिया के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में दिव्यांका पिंक साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ज्वैलरी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और लो बन से दिव्यांका ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं विवेक क्रीम कलर के पैंट कोट में हैंडसम लग रहे हैं। एक्ट्रेस पति विवेक की बाहों में दिखाई दे रही है।

Bollywood Tadka

तस्वीरें शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा- आज फिर तुम पर प्यार आया है...बेहद और बेशुमार आया है। दोनों एक-साथ काफी जच रहे हैं और बेहद खुश लग रहे हैं। कपल का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें दिव्यांका और विवेक की मुलाकात शो 'मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी कर ली। कपल एक-साथ बेहद खुश है। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

divyanka tripathisharesromanticphotoshusband vivek dahiyaLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...