main page

बढ़े वजन के चलते प्रेग्रेंट कहने लगे लोग तो भड़की दिव्यांका, बोलीं-धिक्कार है उन बेवकूफों पर जो..

Updated 27 July, 2022 01:05:38 PM

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी उन हसीनाओं में से हैं जो बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। अक्सर देखा गया कि दिव्यांका त्रिपाठी ने उन्हें ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। दरअसल, एक्ट्रेस को उनके बढ़े हुए वजन के चलते ट्रोल किया गया और कहा जाने लगा कि वह प्रेग्नेंट हैं। अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी उन हसीनाओं में से हैं जो बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। अक्सर देखा गया कि दिव्यांका त्रिपाठी ने उन्हें ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। दरअसल, एक्ट्रेस को उनके बढ़े हुए वजन के चलते ट्रोल किया गया और कहा जाने लगा कि वह प्रेग्नेंट हैं। अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

Bollywood Tadka

शेयर किए वीडियो में दिव्यांका डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- 'जिंदगी की धुन पर बिना रुके डांस कर रही हूं। कुछ कमेंट्स को पढ़कर लिखने पर मजबूर हो गई- 'मेरे पास सपाट पेट नहीं है, जैसा कि आदर्श महिला छवि को चित्रित किया गया है। इसके साथ एडजस्ट करो।;

Bollywood Tadka

उन्होंने आगे लिखा-'मुझे दोबारा मत पूछना कि मैं प्रेग्नेंट हूं या मोटी हूं! मैंने पहले ही सोचा था कि मैं इस वीडियो को हटा देती हूं...लेकिन नहीं...मैं ऐसा नहीं करूंगी। आप जो चाहते हैं कि लोग एक निश्चित तरीके से दिखे वो अपना माइंड सेट बदल लें। मैं मोटी भी नहीं हूं और कुछ लोग भद्दे कमेंट्स करते हैं। आप उन लोगों के साथ कितने कठोर होंगे जिन्हें वास्तव में मोटापे की समस्या होगी।

Bollywood Tadka

धिक्कार है उन बेवकूफों पर जो सोशल मीडिया पर बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं हैं। पहले यह वीडियो आजादी से नाचने के बारे में था लेकिन अब यह आजादी से जीने के बारे में है। मैंने उन लोगों को ब्लॉक कर दिया है जो मानसिक रूप से बदसूरत हैं। अगर वे बुरे हैं तो मैं शैतान हूं।'

Bollywood Tadka

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 9 जुलाई 2016 को शादी की थी। दोनों 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे। शादी के बाद एक्ट्रेस का वजन बढ़ने के कारण कई बार प्रेग्नेंसी की हवा उड़ी है और उन्हें कई बार फैट शेमिंग का भी सामना करना पड़ा है। 

Content Writer: Smita Sharma

Divyanka Tripathifat shamingpregnantLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...