main page

वेब सीरिज 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' का पोस्टर रिलीज, सेक्सी अंदाज में दिखीं दिव्यंका

Updated 02 November, 2018 10:57:40 AM

टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी इन दिनों वेब सीरिज को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरिज ''कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला'' का पोस्टर रिलीज किया गया। इस पोस्टर में दिव्यंका बेदर बोल्ड एंड सेक्सी अंदाज में नजर आईं।

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी इन दिनों वेब सीरिज को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरिज 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' का पोस्टर रिलीज किया गया। इस पोस्टर में दिव्यंका बेदर बोल्ड एंड सेक्सी अंदाज में नजर आईं।

Bollywood Tadka

 

पोस्टर दिव्यांका किचन में खड़ी हैं। उनके चेहरे पर आटा लगा हुआ हैं। इसके अलावा वो किसी के साथ इंटीमेट हो रही हैं। इस पोस्ट को दिव्यंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे सेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-  'प्यार की आंच पर पक रहा है कुछ खास! क्या अपको पता है कौन है इसमें मेरे साथ?' 
 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि इस वेब सीरीज को लेकर पिछले कुछ समय से दिव्यांका काफी उत्साहित हैं। दो दिनों पहले दिव्यांका ने वेब सीरीज को लेकर एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में दिव्यांका अपने फैन्स को सवाल पूछती नजर आ रही थीं।

Bollywood Tadka

दिव्यांका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। इस वेब सीरिज को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्यंका इन दिनों सीरियल ये हैं मोहब्बतें में इश्तिा का किरदार निभा रही हैं। 

Bollywood Tadka


 

: Neha

divyanka tripathiweb seriescoldd lassi aur chicken masalaposter outrajeev khandelwal

loading...