टीवी सीरियल ''दिया और बाती हम'' फेम पूजा शर्मा और उनके पति पुष्कर पंडित के घर खुशियों ने दस्तक दी है। पूजा ने हाल ही में अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है। पूजा ने इंस्टा पर न्यूलीबॉर्न लिटिल एंजेल की तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की।
24 Jun, 2019 08:43 AMमुंबई: टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' फेम पूजा शर्मा और उनके पति पुष्कर पंडित के घर खुशियों ने दस्तक दी है। पूजा ने हाल ही में अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है। पूजा ने इंस्टा पर न्यूलीबॉर्न लिटिल एंजेल की तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की।
तस्वीर में पूजा की बड़ी बेटी वियाना अपनी छोटी बहन को गोद में लिए नजर आ रही हैं। नन्ही वियाना अपनी छोटी बहन को देखकर काफी खुश दिख रही हैं।
पूजा और पुष्कर ने अपनी दो लिटिल प्रिंसेस की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मेरी दो लिटिल एंजेल्स। इससे ज्यादा भगवान से कुछ और नहीं मांग सकती हूं। वियाना अपनी लिटिल सिस्टर का वेलकम कर रही हैं।' फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो पूजा को सीरियल रूक जाना नहीं से शोहरत मिली थी। इस सीरियल से उन्हें घर-घर पहचान मिली थी।
आखिरी बार पूजा को शो 'दिया और बाती हम' में देखा गया था। इस शो में उन्होंने 'सांची' का किरदार निभाया था। इस सीरियल में पूजा नेगटिव रोल में दिखीं थीं।