महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें थी। हालांकि अब ऐसी खबरों को लेकर संशय हो गया है। बता दें इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस बात की जानकारी दी थी, लेकिन अब उन्होंने अपना ट्वी
12 Jul, 2020 05:47 PMबॉलीवुड तड़का टीम. महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सुनने में आईं। हालांकि अब ऐसी खबरों को लेकर संशय हो गया है। बता दें इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस बात की जानकारी दी थी, लेकिन अब उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।
बता दें अमिताभ और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद परिवार के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। फिर दोपहर को स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी देते हुए लिखा था लिखा, ''ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या अभिषेक बच्चन का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। जया बच्चन जी का कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया है। हम बच्चन परिवार को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।''
बताते चलें बिग बी और अभिषेक के बाद एक्टर अनुपम खेर की मां और उनकी कई परिवारिक सदस्यों और हाल ही में एक्टर पार्थ समथान भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।