भारत में कोरोना वायरस के चलते 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। इस लाॅकडाउन की वजह से सभी लोग अपने-अपने घरों में हैं। वहीं फिल्मों की शूटिंग बंद होने की वजह से बॉलीवुड स्टार्स भी घर पर समय बिता रहे हैं।
27 Mar, 2020 11:32 AMमुंबई: भारत में कोरोना वायरस के चलते 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। इस लाॅकडाउन की वजह से सभी लोग अपने-अपने घरों में हैं। वहीं फिल्मों की शूटिंग बंद होने की वजह से बॉलीवुड स्टार्स भी घर पर समय बिता रहे हैं। स्टार्स सोशल साइट पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट लेकर बाकी काम करने तक सभी एक्टिविटीज की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। इस लॉकडाउन के चलते सभी एक्ट्रेसेज का नो मेकअप लुक देखने को मिल रहा है। आइए डालते हैं हसीनाओं के नो मेकअप लुक की तस्वीरों पर एक नजर..
करीना कपूर खान
कुछ समय पहले इंस्टा पर डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी सोशल साइट पर एक्टिव रहती हैं। वह भी आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही करीना एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में करीना स्टडी में बैठी नो मेकअप लुक में नजर आईं।
हिना खान
एक्ट्रेस हिना खान ने भी हाल ही में अपनी नोक मेकअप लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।
कृति सेनन
एक्ट्रेस कृति सेनन ने गाना गाते का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह नो मेकअप लुक में दिखीं।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ तो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हो गई हैं। उनके नो मेकअप लुक में कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं।
दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण घर पर रहकर अपनी स्किन को पैंपर कर रही हैं। बिना मेकअप वो बेहद खूबसूरत दिखीं।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा को खाना बनाना बहुत पसंद हैं हालांकि, बिजी शेड्यूल के चलते वो कुकिंग नहीं कर पाती लेकिन हाल ही में उन्होंने कुकिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया।इस वीडियो में बिना मेकअप दिखीं।