main page

न्यू मॉम आलिया भट्ट को ‘एडवर्ड’ ने किया इग्नोर, पिक शेयर कर एक्ट्रेस ने कहा 'नॉट सो हैप्पी संडे'

Updated 15 January, 2023 03:31:09 PM

आलिया भट्ट ने अपने संडे की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की। अभिनेत्री, जो बेटी राहा और अभिनेता-पति रणबीर कपूर के साथ समय बिता रही है, ने अपने पालतू एडवर्ड के साथ तस्वीरें शेयर की

मुंबई। रविवार को आलिया भट्ट ने फैंस को अपनी पालतू बिल्ली एडवर्ड के साथ अपनी नई पिक दिखाईं। न्यू मदर ने इंस्टाग्राम पर कुछ पिक्स शेयर कीं। पिक्स में, आलिया को ब्लू कलर की डेनिम ड्रेस पहने और अपनी पालतू बिल्ली से आँख मिलाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। पिक्स को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, ‘It’s a great Sunday to be ignored by your cat।'

Bollywood Tadka

उन्होंने जो पहली पिक पोस्ट की, उसमें आलिया को मुस्कुराते हुए और अपने पालतू बिल्ली को देखते हुए देखा जा सकता है, लेकिन उनकी बिल्ली उनकी ओर देखने के बजाय उन्हे इगनोर कर रही है। आलिया बेड पर एडवर्ड के बगल में लेटी हुई थी। एडवर्ड के साथ आलिया की पिक्स पर फीडबैक देते हुए, एक फैंन ने पोस्ट पर कमेंट किया, "ये दोनों एक जैसे हैं।" एक अन्य फैन ने लिखा, "दो सुंदरियां एक फ्रेम में।"

हाल ही में, आलिया और रणबीर कपूर को मुंबई में अपनी बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वे बेटी राहा को घुमाने ले गए। आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी उनके साथ नजर आईं। आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल में अपने घर वास्तु में शादी की थी। आलिया ने 6 नवंबर को अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की थी।

Bollywood Tadka

आलिया को आखिरी बार अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर के साथ देखा गया था। वह जल्द ही ‘गैल गैडोट’ और जेमी डॉर्नन अभिनीत ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ के साथ हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। आलिया करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आएंगी, जिसमें रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Edwardnew momAlia Bhattsharing picactressNot so happy SundayPETCAT

loading...