बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रहने के बाद से एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया और एजाज खान अपने रिलेशन की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बिग बॉस के घर के अंदर ही दोनों को प्यार का परवाना चढ़ा था और शो के बाद भी दोनों में खूब प्यार देखने को मिलता है। फैंस ने भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में पता चला है कि दोनो शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं। एजाज खान ने कई बार इंटरव्यूज में कहा है कि वो पवित्रा पुनिया संग शादी करेंगे। वहीं पवित्रा ने भी इस शादी के लिए हां कह दिया है,
17 Mar, 2021 12:41 PMबॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रहने के बाद से एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया और एजाज खान अपने रिलेशन की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बिग बॉस के घर के अंदर ही दोनों को प्यार का परवाना चढ़ा था और शो के बाद भी दोनों में खूब प्यार देखने को मिलता है। फैंस ने भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में पता चला है कि दोनो शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं।
एजाज खान ने कई बार इंटरव्यूज में कहा है कि वो पवित्रा पुनिया संग शादी करेंगे। वहीं पवित्रा ने भी इस शादी के लिए हां कह दिया है, लेकिन सात फेरे लेने से पहले कपल एक-दूसरे के साथ खुलकर वक्त बिताना चाहता है।
सूत्रों के मुताबिक, एजाज और पवित्रा अपने रिश्ते को और वक्त देना चाहते हैं और शादी से पहले एक दूसरे को अच्छे से समझना चाहते हैं। इसलिए दोनों ने अब लिव इन में रहने का फैसला किया है। दोनों एक साथ शिफ्ट होने को लेकर काफी एक्साइटड हैं।
मालूम हो बिग बॉस 14 की शुरूआत में जब दोनों मिले थे तो दोनों एक दूसरे को बिलकुल पसंद नहीं करते थे। हालांकि काफी लड़ाई झगड़े के बाद दोनों को प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे को जी-जान से चाहने लगे। एजाज खान ने नेशनल टीवी पर ही पवित्रा पुनिया के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया था। अब दोनों की जोड़ी को अक्सर कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जाता है।