दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता से काफी वाहवाही लूटी थी। शो में अंकिता लोखंडे के साथ उनकी जोड़ी बनी थी। इस शो ने अपने समय में जमकर टीआरपी बटोरी थी। शो से सुशांत को घर-घर में पहचान मिली थी। वहीं अब एक्टर के निधन के एक महीने बाद एकता कपूर सुशांत की याद में एक बड़ी अनाउंसमेंट की। एकता ने सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए मेंटल हेल्थ अवेयरनेस फंड शुरू करने का ऐलान किया है।
17 Jul, 2020 03:05 PMमुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता से काफी वाहवाही लूटी थी। शो में अंकिता लोखंडे के साथ उनकी जोड़ी बनी थी। इस शो ने अपने समय में जमकर टीआरपी बटोरी थी। शो से सुशांत को घर-घर में पहचान मिली थी। वहीं अब एक्टर के निधन के एक महीने बाद एकता कपूर सुशांत की याद में एक बड़ी अनाउंसमेंट की। एकता ने सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए मेंटल हेल्थ अवेयरनेस फंड शुरू करने का ऐलान किया है।
इस फंड का नाम सुशांत के पहले सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के नाम पर रखा गया है और इसके लिए एकता, तरुण कतियल के साथ मिलकर काम करेंगी। इस फंड का मोटिव लोगों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता फैलाना है। इसे लेकर एकता ने कहा-'पिछले 10 सालों में वक्त काफी बदल चुका है, आज हर चीज का बहुत ज्यादा दबाव रहता है।
इस पैन्डेमिक के बीच जहां हम लोग घरों के अंदर सिमट कर रह गए हैं, हमें बहुत सारे तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है। काम, घर, नौकरी चले जाने आदि की वजह से हमारा स्ट्रेस लेवल भी बढ़ रहा है, इस कारण कई लोगों में मानसिक स्वास्थ्य भी बिगड़ता जा रहा है।पवित्र रिश्ता फंड का हिस्सा बनकर मैं खुश हूं और आगे भी मैं इस तरह की पहल से जुड़कर खुश रहूंगी।'
बता दें सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन का शिकार थे, निधन के 6 महीने के पहले से वो अपना इलाज करा रहे थे। यही वजह है कि एकता इस तरह का जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही हैं ताकि मानसिक रूप से परेशान लोगों को इससे मदद मिल सके।