प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर की ईश्वर पर उनकी अटूट श्रद्धा है। टीवी क्वीन एकता को अक्सर फैमिली के साथ अलग-अलग मंदिरों को दर्शन करते हुए देखा जाता है। हाल ही में एक बार फिर एकता शनि मंदिर पहुंचीं।
23 Feb, 2020 09:11 AMमुंबई: प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर की ईश्वर पर उनकी अटूट श्रद्धा है। टीवी क्वीन एकता को अक्सर फैमिली के साथ अलग-अलग मंदिरों को दर्शन करते हुए देखा जाता है। हाल ही में एक बार फिर एकता शनि मंदिर पहुंचीं।
जैसे ही एकता मंदिर के बाहर निकलीं तो पैपराजी ने एकता को कैमरा में कैप्चर कर लिया। इस दौरान एकता व्हाइट शर्ट और जैगिंग में कैजुएल दिखीं।
दर्शन के बाद एकता कपूर ने मंदिर के बाहर मैजूद गरीबों को उन्होंने केले बांटे। इस दौरान एकता ने कुछ ऐसा किया जिस वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रोल कर रहे है और उनके इस अंदाज की काफी आलोचना भी कर रहे हैं।
दरअसल, एकता का गरीबों को केले बांटने का अंदाज फैंस को पसंद नहीं आया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में एकतागरीबों को प्यार से केले देने के बजाय फेंकते दिखाई दे रही हैं। एकता कपूर के इसी अंदाज को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
यूजर्स एकता के इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।
एकता ने अपने सास-बहू टीवी सीरियल्ज ने खूब शोहरत पाई है। वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर-घर की', 'कसौटी जिंदगी की', जैसे कई सुपरहिट शोज का निर्माण कर चुकी हैं। एकता फिल्म इंडस्ट्री की उन लोगों में से हैं जो 40 साल से अधिक उम्र में भी सिंगल हैं।