main page

लॉकडाउन के बाद नए कॉन्सेप्ट और नए कंटेंट से एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं एकता!

Updated 15 April, 2020 02:08:36 PM

लॉकडाउन के बाद एकता कपूर एंटरटेनमेंट का नया तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। जी हां, एकता नए कॉन्सेप्ट और नए कंटेंट से दर्शकों का मनोरंजन करने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं!

नई दिल्ली। हम सभी जानते हैं कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने कंटेंट के तीनों प्लेटफार्मों के माध्यम से समाज की नई मानसिकता को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और ऐसी कहानियां पेश की है जिन्हें बेहद पसंद और सराहा गया है।


महामारी के बीच, कंटेंट क्वीन न केवल घर पर समय बिताकर इस वक्त का सदुपयोग कर रहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में नया कंटेंट पेश करने के लिए अपनी कमर कस रहीं हैं! वर्कोहॉलिक एकता नई पटकथाएं पढ़कर अपने काम में अधिक समय बिता रहीं हैं और यह सुनिश्चित कर रहीं हैं कि दर्शकों को अधिक कंटेंट देखने को मिले।


नए कॉन्सेप्ट और नए कंटेंट के साथ तैयार हैं एकता
इसमें कोई संदेह नहीं है, सब कुछ ठीक हो जाने के बाद दर्शकों का मनोरंजन कुछ नए कांसेप्ट और नए कंटेंट के साथ किया जाएगा। हमेशा दर्शकों की दृष्टि से सोचने वाली, एकता कपूर ने कुछ अद्भुत कंटेंट का निर्माण किया है। इस लॉकडाउन के बीच निर्माता के पास निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जिसे हम सभी देखना चाहते हैं!


दर्शकों का दिल जानती हैं एकता
एकता सिर्फ एक बार नहीं बल्कि अपने कंटेंट के साथ हर बार दिल जीतते आईं हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि एकता ड्रामा से लेकर रोमांस और पौराणिक कथाओं तक ऐसे कंटेंट का निर्माण करना जानतीं हैं जो दर्शकों को हर समय स्क्रीन से जोड़े रखता है और एकता की यही खासियत उन्हें अन्य निर्माता से अलग-थलग करती है।


ये हैं आने वाले प्रोजेक्ट्स
सचमुच, एकता अपने दर्शकों का ध्यान आकर्षित करना और उनका मनोरंजन करना बखूबी जानतीं हैं। कंटेंट क्वीन हर बार मजबूती के साथ एक के बाद एक दमदार कंटेंट का निर्माण कर रहीं है। वह जल्द अपनी आगामी फिल्म 'एक विलेन 2' और 'पगलेट' के साथ दर्शकों से मुखातिब होंगी।

: Chandan

Ekta Kapoorlockdownekta kapoor projectsएकता कपूरलॉकडाउन

loading...