main page

ऐसा दिखता है सरोगेसी से हुआ एकता कपूर का बेटा, पहली बार जन्माष्टमी पर दिखाया चेहरा

Updated 25 August, 2019 01:36:22 PM

शनिवार को देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड स्टार्स भी कान्हा की भक्ती में डूबे नजर आए। शिल्पा शेट्टी, राजकुमार राव, समेत कई स्टार्स मुंबई के जूहू स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण का आशिर्वाद लिया।

मुंबई: शनिवार को देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड स्टार्स भी कान्हा की भक्ती में डूबे नजर आए। शिल्पा शेट्टी, राजकुमार राव, समेत कई स्टार्स मुंबई के जूहू स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण का आशिर्वाद लिया।

Bollywood Tadka

टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर भी अपने बेटे के साथ इस्कॉन मंदिर पहुंची।

Bollywood Tadka

इस दौरान एकता ऑफ व्हाइट कलर के नेट टाॅप और ब्लैक स्किनफिट जैगिंग में दिखीं। बिना मेकअप, ओपन हेयर और व्हाइट स्नीकर्स से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में उनके माथे पर चंदन का टीका लगा हुआ दिख रहा है। इस दौरान एकता कपूर कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान का आशीर्वाद लेती दिखीं। एकता ने जन्माष्टमी पर पहली बार बेटे का चेहरा दिखाया है। 

Bollywood Tadka

एकता के अलावा एक्टर विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी भी श्री कृष्ण का आशिर्वाद लेनी पहुंची। इस दौरान हरलीन ब्लू कलर के सूट में खूबसूरत दिखीं। माथे पर तिलक, खुले बाल हरलीन के लुक को पूरा कर रहे थे।

Bollywood Tadka

बता दें कि एकता कपूर हाल ही में सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। उन्होंने शादी नहीं की है और अब वो सिंगल मदर हैं। एकता कपूर ने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है। रवि उनके पिता और दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र का असली नाम है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mere do krishan ji

A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on Aug 24, 2019 at 6:21am PDT

एकता ने अपने सास-बहू टीवी सीरियल्ज ने खूब शोहरत पाई है। वो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर-घर की', 'कसौटी जिंदगी की', जैसे कई सुपरहिट शोज का निर्माण कर चुकी हैं। एकता फिल्म इंडस्ट्री की उन लोगों में से हैं जो 40 साल से अधिक उम्र में भी सिंगल हैं। हरलीन की बात करें तो वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। 

: Smita Sharma

ekta kapoorharleen sethiiskcon templejuhujanmashtamicelebrationvicky kaushalravie kapoorBollywoodBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...