टीवी की ''क्वीन'' एकता कपूर अपने सास-बहू के सीरियल्स के अलावा अंगूठियों की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। कई बार तो लोग ये भी कहते हैं कि आज एकता के पास जो दुनिया भर की शोहरत है, वो इन्हीं अंगूठियों की वजह से है। हालांकि अब एकता ने इन अंगूठियों को उतार दिया है।
07 Apr, 2020 11:04 AMमुंबई: टीवी की 'क्वीन' एकता कपूर अपने सास-बहू के सीरियल्स के अलावा अंगूठियों की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। कई बार तो लोग ये भी कहते हैं कि आज एकता के पास जो दुनिया भर की शोहरत है, वो इन्हीं अंगूठियों की वजह से है। हालांकि अब एकता ने इन अंगूठियों को उतार दिया है। इसका सबूत एकता का वीडियो है जो सोशल साइट पर लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद एकता ने इंस्टाग्राम पर किया है। कुछ सेकेंड के इस वीडियो में एकता अपना हाथ दिखा रही हैं जिसमें उन्होंने एक भी अंगूठी नहीं पहनी है।
एकता के हाथ में अंगूठियों को न देख फैंस ही नहीं ब्लकि स्टार्स भी काफी हैरान है। स्टार्स लगातार एकता से इसके पीछे की वजह पूछ रहे हैं। 'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका का रोल निभा चुकीं एक्ट्रेस हिना खान भी खुद को रोक नहीं पाईं।
हिना ने एकता के इस वीडियो पर कमेंट किया- 'ये कैसे हुआ?' जवाब में एकता ने लिखा- 'बस एलर्जी हो गई थी साबुन और सैनेटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल करने पर। कुछ समय बाद वापसी होगी बाकी सभी चीजों की तरह।'करिश्मा तन्ना ने कमेंट किया- 'क्या?' जवाब में एकता ने लिखा- 'हां, कुछ दिनों के लिए।'
वहीं सूफी बेबी नाम के अकाउंट ने एकता से ऐसा सवाल किया जिसका जवाब तो हर कोई जानना चाहता होगा। इन्होंने लिखा- 'बेहरतीन, कितने साल बाद तुमने ये अंगूठियां उतारी?' एकता ने जवाब में लिखा- 'मैंने 2003 में पहनना शुरू की थी।'
इन्हीं अंगूठियों की वजह से हुईं ट्रोल
बता दें कि कुछ दिन पहले एकता अपनी इन्हीं अंगूठियों की वजह से ट्रोल भी हुई थीं।दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से सभी को अपने हाथ बार बार सैनेटाइज करने को कहा गया है। यहां तक कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे करने का चैलेंज भी दिया था। इस दौरान एकता अंगूठी पहने हुए हाथ धोते हुए वीडियो शेयर किया था। ट्रोलर्स को एकता की ये बात पसंद नहीं आई वो उन्हें ट्रोल करने लगे थे। हालांकि एकता ने उस वक्त ट्रोलर्स को जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- डॉक्टर्स से पूछा है अंगूठी पहनने से कोई नुकसान नहीं होता है।
एकता ने अपने सास-बहू टीवी सीरियल्ज ने खूब शोहरत पाई है। वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर-घर की', 'कसौटी जिंदगी की', जैसे कई सुपरहिट शोज का निर्माण कर चुकी हैं। एकता फिल्म इंडस्ट्री की उन लोगों में से हैं जो 40 साल से अधिक उम्र में भी सिंगल हैं।