main page

टीवी क्वीन एकता कपूर कोरोना पॉजिटिव, बोलीं- 'संपर्क में आए लोग अपना टेस्ट करवा लें'

Updated 03 January, 2022 04:01:23 PM

कोरोना वायरस के केसों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। स्टार्स लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर, नोरा फतेही और मृणाल ठाकुर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब टीवी क्वीन एकता कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गई है। एकता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

मुंबई. कोरोना वायरस के केसों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। स्टार्स लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर, नोरा फतेही और मृणाल ठाकुर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब टीवी क्वीन एकता कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गई है। एकता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

Bollywood Tadka
एकता ने लिखा- 'सारी सावधानियां बरतने के बावजूद मैं कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं। मैं ठीक हूं। मैं सभी से अपील करती हूं कि जो भी मेरे संपर्क में आए हों वो प्लीज अपना टेस्ट करवा लें।' फैंस इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और एकता के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें आज सुबह जॉन अब्राहम और वाइफ प्रिया भी कोरोना की चपेट में आ गए। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो रविवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 8036 केस दर्ज किए गए। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के केस तमाम पाबंदियों के बीच बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना की पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.59% पर पहुंच गई है।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

ekta kapoortestedcorona positiveBollywood NewsBollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...