बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर व डायरेक्टर एकता कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें एकता कपूर का बेटा रवि कपूर 1 साल का हो गया है। एकता ने इस खास मौके को बिल्कुल अलग तरीके से सेलिब्रेट किया है।
27 Jan, 2020 02:08 AMबॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर व डायरेक्टर एकता कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें एकता कपूर का बेटा रवि कपूर 1 साल का हो गया है। एकता ने इस खास मौके को बिल्कुल अलग तरीके से सेलिब्रेट किया है।
रवि के पहले बर्थडे को पर उन्होंने एक पार्टी रखी है। इस पार्टी में बी-टाउन के कई सिलेब्स भी पहुंचे। इनके जन्मदिन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार किड्स मौजूद हुए।
बता दें इस बर्थडे पार्टी में रवि को एकता कपूर अपनी गोद में लेकर पहुंचीं।
इस दौरान रवि थोड़ा परेशान लग रहे थे, लेकिन अपनी मौम की गोद में आने के बाद बिल्कुल शांत हो गए।
गौरतलब है कि बहुत कम ही होता है जब एकता कपूर अपने बेटे को मीडिया के सामने लेकर आती हों।
मीडिया से मिलवाते हुए एकता ने रवि से सभी फोटोग्राफर को हाय करने के लिए कहा था।