main page

एकता आर कपूर ने अपने बहुप्रतीक्षित सबसे बड़े रियलिटी शो के बारे में दिया हिंट

Updated 03 February, 2022 10:20:05 AM

जब से कंटेंट क्वीन और निर्माता एकता कपूर ने भारत में अब तक के सबसे बड़े रियलिटी शो की घोषणा की है, तब से प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है। हालांकि शो का टाइटल और कॉन्सेप्ट प्रशंसकों के सामने रिवील नहीं किया गया है, लेकिन जनता ने शो के होस्ट के बारे में कई अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जब से कंटेंट क्वीन और निर्माता एकता कपूर ने भारत में अब तक के सबसे बड़े रियलिटी शो की घोषणा की है, तब से प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है। हालांकि शो का टाइटल और कॉन्सेप्ट प्रशंसकों के सामने रिवील नहीं किया गया है, लेकिन जनता ने शो के होस्ट के बारे में कई अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। ऐसे में,इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, एकता आर कपूर ने इंस्टाग्राम पर शो के बारे में एक डिस्क्लेमर जारी किया है। 

वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यह शो डांस या सिंगिंग रियलिटी शो नहीं होगा, बल्कि ऐसा कुछ होगा जिसे पहले किसी ने नहीं देखा गया है। यह एक नॉन-फिक्शन शो होगा जिसमें पहले कभी न देखा गया कॉन्सेप्ट देखने मिलेगा। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

जबकि हम सभी रियलिटी शो से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, यह निश्चित रूप से भारत का अब तक का सबसे बड़ा नॉन-फिक्शन शो जैसा नज़र आ रहा है। तो, आप भी बने रहें!

Content Writer: Deepender Thakur

Ekta R Kapoormost awaited biggest reality showएकता आर कपूररियलिटी शो

loading...