अमेरिकी मॉडल और एक्ट्रैस एमिली राताकोस्वकी अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एमिली Veuve Clicquot Polo Classic इवेंट को अटेंड करने पहुंची।
03 Jun, 2019 06:50 PMलंदन: अमेरिकी मॉडल और एक्ट्रैस एमिली राताकोस्वकी अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एमिली Veuve Clicquot Polo Classic इवेंट को अटेंड करने पहुंची।
इस दौरान 24 वर्षीय हसीना ऑरेंज क्रॉप्ड टॉप के साथ मिनि स्कर्ट पहने हुए बेहद बोल्ड अवतार में नजर आईं। हालांकि, एमिली उप्स मूमेंट का शिकार हो गईं।
जब वो पैपराजी को पोज देने के लिए आईं तो उनके क्रॉप टॉप में से क्लीवेज साफ नजर आए। इस आउटफिट के साथ एमिलि ने ब्लैक कैट-आई सनग्लासेस से अपने लुक को कम्पलीट किया।
हर बार की तरह उन्होंने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
5 फीट 7 इंच की गॉन गर्ल एमिली काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं।उनकी सेक्सी और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि एमिली का बोल्ड और हॉट लुक फैंस के सामने आया है। वह अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं।
उनके लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं। एमिली की इन्हीं तस्वीरों के चलते उनके इंस्टाग्राम पर 22.2 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इतना ही नहीं, उनको हर तस्वीर पर 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिलते है।